उत्तराखंड के मशहूर हिल स्टेशन: सुकून और खूबसूरती का संगम

सुकून भरी समय बिताने के लिए कुछ दिनों के लिए जाना चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड सबसे अच्छी जगह है।

हमारे देश में बहुत से ऐसे स्टेशन है जहां पर आपको सुकून भरी समय बिताने के लिए कुछ दिनों के लिए जाना चाहिए। इसके लिए उत्तराखंड सबसे अच्छी जगह है।यह एक ऐसी जगह है, जहां आप सुकून और शांति का अनुभव कर सकते हैं। शहर की भीड़-भाड़ से दूर यह राज्य कई हिल स्टेशनों का घर है। यहां एक या दो नहीं,बल्कि कई हिल स्टेशन हैं, जहां जाकर आपको बहुत रिलेक्स फील होगा। यहां पर सुंदर नदियां, झील, ट्रेल्स और घुमावदार सड़कें कुछ पल के लिए ही सही फिर भी आप यहां पर जाकर काफी आनंद महसूस करेंगे।

नैनीताल (Nainital)

nainital

नैनीताल उत्तराखंड में पर्यटकों का फेवरेट डेस्टीनेशन है। अपनी वीकेंड ट्रिप पर आप यहां पहाड़ियों के इर्द-गिर्द समय बिता सकते हैं। झीलों के आपसास कई होटल और बाजार हैं। यहां पर जो लोग पैदल चलते हैं उनके लिए कई ट्रैक भी है।वैसे तो हनीमून कपल्स के लिए नैनीताल सबसे अच्छी जगह है।

मसूरी (Mussoorie)

Mussoorie Tour Plan: 'पहाड़ों की रानी' मसूरी की ये हैं 9 खूबसूरत जगहें,  नहीं है जन्नत के नजारे से कम - Tourism AajTak

मसूरी उत्तराखंड के सबसे टॉप हिल स्टेशनों में गिना जाता है। इसे हिल स्टेशनों की रानी भी कहा जाता है। अधिकतर लोग वीकेंड बिताने यहां पर आते हैं यह समुद्र से 1889 फीट की ऊंचाई पर बसा हुआ।इस हिल स्टेशन पर आकर लोक शांति का अनुभव करते हैं प्राकृतिक की सुंदरता को देखने के अलावा यहां पर टून घाटी के दृश्य को देखना अद्भुत लगता है। चाहे गर्मी का मौसम हो या ठंडा का मौसम यहां पहाड़ की हवा शहरी जीवन से थोड़ी राहत देती है। मस्ती से वीकेंड बिताने के लिए यह जगह अपने आप में काफी अच्छा है।

देहरादून (Dehradun)

Dehradun will become green city soon say Trivendra Singh Rawat ग्रीन सिटी  बनेगा देहरादून, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी: त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड  न्यूज़

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून दून घाटी में शिवालिक रेंज और हिमालय की तलहटी के बीच स्थित है। उत्तराखंड के इस प्रसिद्ध हिल स्टेशन पर क्लॉक टॉवर, टपकेश्वर मंदिर, रॉबर की गुफा और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट देखने लायक जगहें हैं।

चंबा हिल स्टेशन (Chamba Hill Station)

Chamba Hill Station

उत्तराखंड के सबसे अच्छे हिल स्टेशन होने के नाते चंबा पर्यटकों के लिए एक स्वर्ग समान है। हिमालय के साथ हरी-भरी हरियाली का खूबसूरत दृश्य आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।अगर आप चंबा के लिए वीकेंड ट्रिप प्लान करते हैं, तो यहां पर गब्बर सिंह ममोरियल और कई मंदिर हैं, जहां आप जा सकते हैं। इतना ही नहीं यहां पर आपको सेब के बगीचे के अलावा देवदार के पेड़ भी देखने को मिलेंगे।

अल्मोड़ा हिल स्टेशन (Almora Hill Station)

Almora - The regional capital of Kumaon

घोड़े की दाल के आकार का अल्मोड़ा शहर पर्यटकों का मनपसंद हिल स्टेशन है।यहां आपको ब्रिटिश की विरासत और हिमालय की चोटियों का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। यहां पर आप गोलू देवता और नंदा देवी जैसी मंदिरों के दर्शन के लिए भी जा सकते हैं। आपके घर से दूर वीकेंड बिताने के लिए अल्मोड़ा हिल स्टेशन काफी अच्छा है।

मुक्तेश्वर हिल स्टेशन (Mukteshwar Hill Station)

एक अद्भुत यात्रा के लिए मुक्तेश्वर में घूमने के लिए शीर्ष स्थान | Housing  News

मुक्तेश्वर उत्तराखंड के पापुलर हिल स्टेशनों में से एक है या नैनीताल से 51 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां पर भोलेनाथ के दर्शन के लिए सालों भर तीर्थ यात्री आते रहते हैं।यदि आप एडवेंचर के शौकीन है तो आप अपनी यात्रा के दौरान रॉक क्लाइंबिंग रैपलिंग और भी कई दिलचस्प एक्टिविटी में शामिल हो सकते हैं।

Read More : नैनीताल में घूमने लायक 10 जगहें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!