Mauni amavasya मौनी अमावस्या 2025। मौनी अमावस्या को करें यह खास उपाय, बदले अपनी किस्मत।
Mauni amavasya poojan vidhi

ओम श्री गणेशाय नमः
गंगानाथ गायत्री ज्योतिष चैनल में आप सबका स्वागत हार्दिक अभिनंदन
आज हम बात करते हैं माघ मास कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मौनी अमावस्या पर्व की, जो एक विशेष महत्त्वपूर्ण पर्व है। दान, पुण्य, जप, मंत्र सिद्धि के साथ-साथ पितृ शांति के लिए अति विशेष पर्व है। मन, वाणी, विचार और आत्म शुद्धि के लिए भी इस पर्व का बहुत महत्व है।
महाकुंभ प्रयागराज में स्नान का तृतीय पर्व भी रहेगा। इस दिन पद्म पुराण, स्कंद पुराण एवं विभिन्न शास्त्रों में इस महापर्व की विशेषता और महत्ता का वर्णन है। 29 जनवरी 2025 को सिद्धि योग में पड़ रही है यह बुधवार की मौनी अमावस्या, मकर राशि में। इस पर्व पर सूर्य एवं चंद्र ग्रह का मिलन हो रहा है। सूर्य आत्मा के कारक हैं और चंद्रमा मन के कारक हैं। इस दिन उपाय करने से अवश्य होंगे सभी कार्य सिद्ध।
मौनी अमावस्या पर उपाय
आइए हम इस महापर्व पर क्या उपाय कर सकते हैं, जानते हैं:
- जो लोग गंगा तट या किसी पवित्र नदी तट के वासी हैं, प्रातः काल सूर्योदय से पहले ही गंगा स्नान अथवा घर में गंगाजल मिलाकर स्नान करें। अनंत फल मिलेगा।
- तिल, गुड़, घी, शहद मिलाकर पितरों के लिए जलधारा गंगा जी में अर्पण करें। पितृ तर्पण भी करना है इस दिन विशेष। पितृ दोषों से मुक्ति मिलेगी।
- सूर्योदय के समय प्रातः काल गंगाजल मिश्रित जल तिल से भगवान सूर्यनारायण को अर्घ्य दें। घर में तिल के तेल का अखंड दीपक जलाएं।
- ओम नमो भगवते वासुदेवाय महामंत्र का जाप करें। यह मंत्र आपकी साधना को सिद्ध करने और आध्यात्मिक ऊर्जा बढ़ाने में सहायक होगा।
- इस दिन तिल, गुड़, घी, शहद, खिचड़ी, अन्न, फल, उनी वस्त्र का दान करना भी विशेष शुभ है।
- तिल के लड्डू गाय को इस दिन अवश्य खिलाएं। काली गाय को खिलाना विशेष शुभ है।
- इस दिन व्रत धारण करने से मन के सारे विकार दूर होंगे और मनोकामना पूर्ण होगी। पितृगण तृप्त होंगे और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।
पीपल वृक्ष का महत्व
इस मौनी अमावस्या के महापर्व पर प्रातः काल स्नान, ध्यान के उपरांत पीपल वृक्ष के नीचे तिल का तेल लेकर दीपक जलाना तथा पीपल में तिल मिलाकर गंगाजल मिश्रित जल चढ़ाना भी अत्यंत शुभ है। हर बाधा दूर होगी। यह सरल उपाय सिद्धि योग में पड़ने वाला यह मौनी अमावस्या का पर्व शीघ्र सिद्ध करेगा आपकी मनोकामना और आपका मंत्र जाप भी सिद्ध होगा।
महापर्व का महत्व
मौनी अमावस्या एक विशेष और पवित्र अवसर है, जो हर साल अमावस्या तिथि को आता है। इस दिन का महत्व अत्यधिक है और इसे विशेष रूप से ध्यान, साधना, और पूजा के लिए जाना जाता है। अगर आप अपनी किस्मत बदलना चाहते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन किए गए कुछ खास उपाय आपके जीवन को सकारात्मक दिशा दे सकते हैं।
इस वीडियो में हम आपको बताएंगे मौनी अमावस्या पर किए जाने वाले साधारण और प्रभावी उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप अपनी किस्मत में बदलाव ला सकते हैं।
आप जानेंगे:
- मौनी अमावस्या का महत्व और इसके धार्मिक पहलू।
- किस तरह से मौनी अमावस्या पर ध्यान और साधना करके जीवन में आशीर्वाद प्राप्त किया जा सकता है।
- मौनी अमावस्या के दिन किए जाने वाले सरल उपाय, जो आपकी किस्मत को बदल सकते हैं।
- मौनी अमावस्या से जुड़ी कुछ खास पूजा विधियां और उनका प्रभाव।
- इस पवित्र दिन को सही तरीके से मनाकर आप अपने जीवन में समृद्धि, शांति और खुशहाली ला सकते हैं।
क्या आप तैयार हैं अपनी किस्मत बदलने के लिए? तो इस वीडियो को देखें और जानें कैसे आप मौनी अमावस्या पर इन खास उपायों को अपना सकते हैं।
अगर आपको यह वीडियो पसंद आए तो कृपया लाइक, शेयर और सब्सक्राइब जरूर करें, ताकि हम ऐसे और भी महत्वपूर्ण वीडियो लाते रहें।