अल्मोड़ा : नही रहे अल्मोड़ा के मुँह में मिठास घोलने वाले जलेबी व्यवसायी लीलाधर जोशी उर्फ “गुड्डू भाई”

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के कारखाना बाजार स्थित जलेबी व्यवसाई लीलाधर जोशी गुड्डू भाई अपनी जलेबी के लिए पूरे जिले में मशहूर थे। लोग यहाँ तक कहते थे कि आदि अल्मोड़ा आये तो तो गुड्डू भाई की जलेबी जरूर खाये। अगर आप ने गुड्डू भाई के हाथों की जलेबी नही तो क्या खाक अल्मोड़ा घूमे। लेकिन अब ये बातें सिर्फ याद बन कर रह जाएगी।

 मुंह में जलेबी की मिठास घोलने वाले मशहूर जलेबी व्यवसायी लीलाधर जोशी उर्फ गुड्डू भाई का आकस्मिक निधन हो गया है। वह अभी मात्र 54 वर्ष के थे।

 बता दें कि गुड्डू भाई के हाथों के बनी जलेबियाँ यहां के लोग बहुत चाव से खाते थे। उनके हाथों की बनी जलेबी केवल शहर में ही नही बल्कि आसपास के जिलों में भी काफी मशहूर थी।

देश को आजादी मिलने के साथ ही 1951 में अल्मोड़ा के कारखाना बाजार में जलेबी की एक दुकान खुली थी। इस दुकान को केशव दत्त जोशी ने खोला था। बाद में उनके पुत्र दिनेश जोशी और लीलाधर जोशी अपने पिता का कारोबार संभालने लगे। दुकान धीरे-धीरे काफी प्रसिद्ध होती गई और दुकान पर काम बढ़ने लगा तब उनके भाई दीप जोशी भी दुकान पर बैठने लगे और काम मे हाथ बताने लगे। वर्तमान समय में दिनेश जोशी और लीलाधर जोर से ही जलेबी बनाते थे।

वैसे तो शहर में कई स्थानों पर जलेबी की दुकान स्थित है। लेकिन कारखाना बाजार स्थित “गुड्डू भाई की जलेबी की दुकान” का स्वाद कुछ अलग ही है। वह लोगों के बीच काफी मशहूर है। वह गर्म तेल के कराहे में मध्यम आंच में बारीकी से पिरोई गई जलेबियां बनाते और फिर चासनी में डुबोते थे। उनके जलेबी की सोंधी महक हर शख्स को इस दुकान की तरह खींच लाती थी। अपनी जलेबी की प्रसिद्धि के बारे में खुद लीलाधर जोशी बताते थे कि अल्मोड़ा का शायद ही कोई शख्स ऐसा होगा जिसने उनके हाथों की बनी जलेबियां कभी न चखी होगी।

 नगर व्यापार मंडल के पूर्व नगर महासचिव दीप जोशी ने बताया कि कोई भी त्यौहार हो दुकान पर जलेबी के लिए लोगों की लंबी कतार लग जाती है। लेकिन लीलाधर जोशी का आकस्मिक निधन लोगों को हैरान कर रहा है। अपने बड़े भाई लीलाधर जोशी (गुड्डू भाई) के निधन से डीप जोशी काफी दुखी है। 

गुड्डू भाई के निधन पर सूरज साह, किशन गुरुरानी, मनोज अरोरा, श्याम लाल सिंह, ललित कार्की, दीपक शाह, दिनेश गोयल दीप लाल शाह समेत जिले के तमाम लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

यह भी जाने : पिथौरागढ़: जनपद में बीती रात हुई बारिश से कई मार्गों पर आया मलबा, भूस्खलन व जल भराव ने बढ़ाई परेशानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!