सड़कों पर उत्पाद मचाने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़े -
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
टेलीग्राम एप्प से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमें ट्विटर (Twitter) पर फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे इंस्टाग्राम पेज़ को फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे यूट्यूब पेज से जुड़ने के लिए के लिए इस लिंक को क्लिक करे
सड़कों पर उत्पाद मचाने वाले एक दर्जन से अधिक लोगों को किया गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में शराब पीकर वाहन चलाने व सड़कों पर उत्पाद मचाने वालों के विरूद्ध पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान जारी है। जिसके तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मोहन चंद्र पांडे के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने पर आधे दर्जन लोगों ईश्वर सिंह, संजय सिंह, संजय कुमार नमराज जोशी, संजय नाथ, दीवान सिंह को गिरफ्तार किया गया तथा शराब पीकर हुड़दंग मचाने व लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने पर आठ व्यक्तियों गौरव सिह, जगत सिंह, चंदन सिंह, चंद्र सिंह को पुलिस अधिनियम के तहत व भगत सिंह, मुजीब खान, धरम सिंह, सागर सिंह को धारा 151 सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गिरीश सिंह, थानाध्यक्ष जाजरदेवल हरीश पुरी व टीम द्वारा मोहीन फतह और बलुवाकोट थानाध्यक्ष संजीव कुमार व टीम द्वारा शकील हुसैन को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया गया। इधर शराब पिलाने व बेचने वालों के खिलाफ चलाए गए अभियान में थानाध्यक्ष जाजरदेवल हरीश पुरी व टीम द्वारा हरीश जोशी, निवासी डुंगरी को जाजरदेवल में ढाबे में शराब परोसने व बेचने पर पांच बोतल शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
इसके अतिरिक्त जिलेभर में धार्मिक, सार्वजनिक व पर्यटक स्थलों पर मादक पदार्थो का सेवन कर हुड़दंग मचाने वाले 40 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम में चालान किया गया। थाना अस्कोट में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक उमराव सिंह व टीम द्वारा बगैर कागजात के अवैध रूप से रेता ले जा रहे पिकप वाहन को सीज किया गया और चालक हरीश सिंह धामी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया। इधर पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने अभियान लगातार जारी रखने की बात कही है।