पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला , मौत
पैर फिसलने से नदी में गिरी महिला , मौत
पिथौरागढ़- नेपाल के दार्चुला जिले में शनिवार की दोपहर एक महिला की काली नदी में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर व्यास ग्रामीण नगर पालिका एक छांगरू निवासी एक 75 वर्षीय महिला विंदा देवी बंगाबगड़ स्थान पर अचानक पैर फिसलने से काली नदी में गिर गई। महिला की डूबने से मौत हो गई। महिला का शव बहते हुए भारतीय क्षेत्र में बंगाबगड़ पहुंचकर पत्थरों के बीच फंस गया।
भारतीय पुलिस ने शव को निकाला गया। हादसे की सूचना मिलने पर महिला के परिजन भारत पहुंच गए।