विश्व युद्ध लड़ चुके 103 वर्षीय खाती के निधन पर शोक

विश्व युद्ध लड़ चुके 103 वर्षीय खाती के निधन पर शोक

गंगोलीहाट:
गंगोलीहाट में द्वितीय विश्व युद्ध लड़ चुके 103 वर्षीय उमेद सिंह खाती के आकस्मिक निधन पर क्षेत्र में शोक व्याप्त है। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों सहित कई लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लेकर प्रार्थना की। मूल रूप से गंगोलीहाट तहसील के मल्लागर्खा के रहने वाले उमेद सिंह ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1941 से 1947 तक आर्मी मेडीकल कोर में ईरान, इराक व अन्य देशों में भी रहे। उमेद सिंह के चार पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जिनमें से एक पुत्र सेना और एक शिक्षक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

सबसे छोटे पुत्र त्रिभुवन सिंह की गंगोलीहाट मुख्य बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। बीते दिवस उमेद सिंह के निधन खबर मिलन व्यापार संघ सहित विभिन्न संगठनों ने शोक संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!