गंगोलीहाट: 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का आंदोलन शुरू, सफाई व्यवस्था चरमराई

गंगोलीहाट-
देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई कर्मचारियों का 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरू हो गया। आज से पूरे प्रदेश में काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया गया है। इस आशय का एक ज्ञापन नगर विकास मंत्री उत्तराखंड सरकार को प्रेषित किया गया है।

ज्ञापन में कहा गया है कि 11 सूत्रीय मांगों को लेकर 15/ 3/ 2021 से सफाई कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दौरान शासन से दो चक्रों में वार्ता भी हो चुकी है परंतु खेद का विषय है कि सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याएं आज तक यथावत बनी हुई हैं।

कर्मचारियों द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज 19 जुलाई से काम बंद आंदोलन शुरू कर दिया गया है। आंदोलन में सफाई कर्मचारी शाखा गंगोलीहाट के अध्यक्ष रोहित कुमार, उपाध्यक्ष विक्की, महामंत्री अर्जुन कुमार, उपमहामंत्री सुनील कुमार, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार, सदस्य विजय पाल, रोनीत कुमार, आकाश कुमार, प्रवेश लाल, सोना देवी, बबली देवी, कुमारी ममता, सुमन देवी आदि शामिल थे।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!