भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर बने नितिन

भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर बने नितिन

गंगोलीहाट क्षेत्र के बेलपट्टी के ग्राम चमलेख निवासी नितिन सिंह बिष्ट की भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग आफिसर के पद पर नियुक्ति हुई है। उन्होंने एअर फोर्स काॅमन एडमिशन टेस्ट (एफकैट) की लिखित परीक्षा उत्तीर्ण कर वायुसेना चयन बोर्ड देहरादून में एस०एस०बी० साक्षात्कार में सफलता हासिल की है।

अब नितिन इंडियन एअर फोर्स एकेडमी (ए०एफ०ए०) दुंदिगल (तेलंगाना) से डेढ़ बर्ष का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। नितिन वर्तमान में अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं, इन्होंने प्राथमिक शिक्षा अपने गांव चमलेख से तथा उच्च शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से पाई है। नितिन के पिता जगत सिंह बिष्ट शेफ़ व माता गीता बिष्ट गृहणी हैं। बड़े भाई मनीष बिष्ट साॅफ्टवेयर इंजीनियर हैं और दिल्ली में उनकी अपनी एक कंपनी है।

नितिन की इस सफलता के लिए उनको बधाइयां मिल रहीं हैं। नितिन ने अपनी इस उपलब्धि के का श्रेय अपने माता पिता वह अपने मामा उम्मेद सिंह रावल को दिया है नितिन बचपन से ही अपने मामा उमेश सिंह रावल के साथ रावल गांव मैं रहते थे। उनकी सफलता पर जेवीएस जी इंटर कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र रावल विधायक प्रतिनिधि विमल रावल व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक कांग्रेस नेता मुकेश रावल उक्रांन्त नेता कल्याण सिंह धानिक खुशाल सिंह रावल हरगोविंद रावल आदि ने उन्हें शुभकामनाएं दी है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!