नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न
नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का अधिवेशन संपन्न
पिथौरागढ़- लोक निर्माण विभाग नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का द्विवार्षिम अधिवेशन आज डीडीहाट लोनिवि विश्राम गृह नई कार्यकारिणी के चुनाव के साथ संपन्न हो गया। अधिवेशन क्षेत्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा की अध्यक्षता व चुनाव जनपद अध्यक्ष नंद किशोर जोशी, सचिव कैलाश चंद्र पुनेठा की देखरेख में संपन्न हुए। कार्यकारिणी के सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी निर्वाचित हुए। जिसमें पुरमल सिंह खंडीय अध्यक्ष, विपिन जोशी सचिव, होशियार सिह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गणेश ंिसह राणा उपाध्यक्ष व प्रहलाद सिंह कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों को उपस्थित कर्मियों द्वारा बधाई दी गई।