साइबर सैल ने कराई चार व्यक्तियों की धनराशि वापस

साइबर सैल ने कराई चार व्यक्तियों की धनराशि वापस
चंपावत – साइबर सैल की त्वरित कार्रवाई से साइबर ठगी के शिकार हुए चार व्यक्तियों की एक लाख से अधिक की धनराशि उनके खातों में वापस करा दी गई। जिसको लेकर संबंधितों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। चंपावत पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा द्वारा आनलाइन ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने व पीड़ितों की धनराशि वापस कराए जाने को लेकर पुलिस को आदेशित किया गया है।

जिसके तहत बीते दिनों जनपद के विभिन्न थानों में चार व्यक्तियों ने एक लाख चैवालिस हजार एक सौ उनपचास रूपए की धोखाधड़ी करने की शिकायत पुलिस को दी थी। जिसपर साइबर सैल द्वारा कार्रवाई करते हुए आवेदकों से लेन-देन का पूर्व विवरण प्राप्त कर संबंधित यूपीआइ तथा बैंक नोडल से संपर्क कर शत प्रतिशत धनराशि को विधिक कार्रवाई कर संबंधितों के खातों में वापस करा दिया।

जिसको लेकर चारों व्यक्तियों द्वारा पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

amazonsell

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!