लोक संस्कृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
लोक संस्कृति दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
पिथौरागढ़ के राजकीय इटर कालेज पिपलकोट में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रदूत स्व. इंद्रमणी बडौनी की जयंती शनिवार को लोक संस्कृति दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकमों की प्रस्तुति दी। कार्यकम के दौरान स्व. बडौनी के चित्र का माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगितओं का आयोजन भी किया गया।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सोनी महरा वर्चुअल माध्यम से जुड़ी रही। कार्यक्रम मे विद्यालय के प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक, उमेश चंद्र पुनेठा, हेमा भट, अल्का राज, डीडी जोशी, केएन भट, संतोष भट, विनीता चुफाल आदि मौजूद थे। संचालन गिरीश चंद्र पुनेठा द्वारा किया गया।