युवक की हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफतार 

युवक की हत्या मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफतार

पिथौरागढ़- बीते माह ग्यारदेवी के निकट बेड़ा गांव में हुई एक युवक की हत्या मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफतार कर लिया जबकि एक की तलाश जारी है। पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्व क्षेत्र पटी ग्यारह देवी के बेड़ा गांव में बीते 24 नवंबर को एक व्यक्ति चनर राम पुत्र स्व देव राम, उम्र 40 वर्ष का शव गांव के निकट पानी की टंकी के पास पड़ा मिला था।

मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए राजस्व पुलिस को तहरीर सौंपी थीं जिसके आधार पर राजस्व पुलिस द्वारा धारा 302/ 201 भादवि में मामला पंजीकृत किया गया था। जिसकी प्रारंभिक विवेचना उप निरीक्षक सुरेश कंबोज द्वारा की गई। मुकदमे में धारा 120बी भादवि व एसटीएससी अधिनियम की बढोत्तरी की गई। और मुकदमा पुलिस को हस्तारित किया गया।

पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के आदेशाुनसार पुलिस उपाधीक्षक आपरेशन परवेज अली के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस व पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। विवेचन के दौरान हत्या में तीन लोगों जिसमें मुख्य आरोपी कुष्ण सिंह मेहता पुत्र भगवान ंिसह, निवासी खितोली, बेड़ा खीम सिंह पुत्र उत्तम सिंह, निवासी मझेड़ा और प्रकाश भट पुत्र बद्री दत्त निवासी खितोली का होना प्रकाश में आया।

amazonsell

दो आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भाग गए थे। पुलिस टीम द्वारा जानकारी जुटाते हुए बीते दिवस मुख्य आरोपी कृष्ण सिंह को नेपाल सीमा पर कैनाल पुल कलौनी जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया। सह आरोपी प्रकाश भट को आज खितोली से गिरफ्तार किया गया। जबकि तीसरे आरोपी खीम सिंह की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!