मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग आगाज

मुनस्यारी महोत्सव का रंगारंग आगाज

पिथौरागढ़- मैं बचपन से ही मुनस्यारी के नैसर्गिक सौदर्य के प्रति आकर्षित रहा हूं। मुनस्यारी महोत्सव धीरे-धीरे विश्व प्रसिद्ध महोत्सव के रूप में विख्यात हो रहा है। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुनस्यारी जोहार खेल मैदान में महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर कही।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने फीता काटकर व दीप प्रज्जवलित कर महोत्सव का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम धामी ने क्षेत्र की महान विभूतियों को याद करते हुए कहा कि जोहार की भूमि महान समाज सेवकों, भू सर्वेक्षकों एवं पर्वतारोहियों की भूमि रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार हर क्षेत्र में विकास को लेकर लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री सीमांत के गांवों के विकास को लेकर गंभीर हैं। सीएम ने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र पर्यटकों के लिए चुंबकीय आकर्षण का काम करता है। इस क्षेत्र का विकास हामरी प्राथमिकता है। इस दौरान सीएम धामी ने सात बार एवरेस्ट फतह करने वाले लवराज धर्मशक्तू को देश का गौरव बताया। कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने मुनस्यारी में एकलव्य विद्यालय खोले जाने, मुनस्यारी को नगर पंचायत बनाए जाने, गौ रक्षा के लिए सहयोग दिए जाने, बोनागांव में गार्ड पुल बनाए जाने सहित अन्य घोषणाएं की।

महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, स्थानीय विधायक हरीश धामी, विधायक फकीर राम टम्टा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेद्र बोहरा, जिलाधिकारी रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ंिसह, महोत्सव समिति के अध्यक्ष राजू पांगती आदि उपस्थित थे। महोत्सव आयोजन स्थल पर पहुंचने पर मुख्यमत्री का फूलमालाओं स्वागत किया गया।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!