भव्य स्वरूप में होगी श्रीगोलज्यू संदेश यात्रा

पिथौरागढ

* भव्य स्वरूप में होगी श्रीगोलज्यू संदेश यात्रा
*श्री गोलज्यू संदेश यात्रा को लेकर बैठक संपन्न
*आयोजन समिति के माहरा और स्वागत समिति के डाक्टर पंत अध्यक्ष बनाए गए

पिथौरागढ। उत्तराखंड की ऐतिहासिक नन्दा राजजात यात्रा की तर्ज पर अब श्रीगोलज्यू संदेश यात्रा पूरे उत्तराखंड में निकाली जाएगी। ‘अपनी धरोहर’ संस्था इस यात्रा का आयोजन कर रही है। यात्रा की शुरुआत सीमांत जनपद पिथौरागढ के सीमांत गांव बौन, मदकोट की अति दुर्गम पहाड़ी धरतीधार में गोलज्यू के ध्वजपूजन से 25 अप्रैल को प्रारंभ होगी।

यात्रा को लेकर रामलीला मैदान में शहर के गणमान्य लोगों की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से आयोजन समिति के अध्यक्ष पद पर श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा को मनोनीत किया गया। स्वागत समिति के अध्यक्ष पद पर शिक्षाविद् डाक्टर अशोक कुमार पंत को मनोनीत किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 26 अप्रैल को पिथौरागढ में गोलज्यूरथ का भव्य स्वागत किया जाएगा। यात्रा मार्ग में मदकोट, बरम, जौलजीबी, ओगला, कनालीछीना, सतगढ, सल्मोड़ा, जाजरदेवल में भी यात्रा का स्वागत किया जाएगा और अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ा जाएगा।

amazonsell

मुख्यालय में कोतवाली के निकट कालसिन मंदिर से महिलाऐं कलश यात्रा के साथ गोलज्यूरथ को रामलीला मैदान में लाएंगे जहां पूर्ण विधि-विधान के साथ रथ का पूजन होगा। इसके पश्चात लोग गोलज्यूरथ के दर्शन करेंगे। इस दौरान रामलीला मैदान में एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी में पिथौरागढ़ जनपद की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पर्यावरणीय, कृषि, बागवानी, लोकगीत, लोक नृत्य, लोक पर्व, शिल्प इत्यादि पर चर्चा की जाएगी। इस विचार गोष्ठी में सामने आए तथ्यों को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। शाम को यह यात्रा चंडाक के निकट रतवाली गांव पहुंचेगी। वहां गोलज्यू मंदिर में रात को आरती और भजन कीर्तन होंगे। 27 अप्रैल की सुबह यह यात्रा कोटगाड़ी को प्रस्थान करेगी। यात्रा का समापन घोडाखाल में होगा।
बैठक में जनकवि जनार्दन उप्रेती जन्नूदा, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया, शिवराज सिंह अधिकारी, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के सचिव नवीन चंद्र कोठारी, नवीन भट्ट, अशोक पाटनी, गिरीश पाठक, पंकज जुकरिया, आशीष पुनेठा, अमन भट्ट, दीप्ति देवेंद्र भट्ट, रूपेश बोरा, सुंदर सिंह बोनाल, अपनी धरोहर संस्था के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जगदीश कलौनी, नवोदय पर्वतीय कला केंद्र के अध्यक्ष हेमराज सिंह बिष्ट, पंडित नीरज जोशी, प्रमोद पाटनी आदि मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन एनको संस्था के सीमांत सेवा फाउंडेशन के उपाध्यक्ष एवं गोलज्यू संदेश यात्रा आयोजन समिति के सदस्य ललित पंत ने और ‘अपनी धरोहर’ संस्था के जिला संयोजक विप्लव भट्ट ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!