पिथौरागढ़ महाविद्यालय टीम रही विजयी
पिथौरागढ़ महाविद्यालय टीम रही विजयी
पिथौरागढ़ के स्थानीय महाविद्यालय खेल मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालयी हाकी प्रतियोगिता में पिथौरागढ़ महाविद्यालय की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा की टीम का परास्त कर टाफी अपने नाम कर ली। प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी कवींद्र पालीवाल का घोषित किया गया। प्रतियोगिता में खेल के प्रदर्शन के आधार पर नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए विश्वविद्यालय की टीम का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन जुबेर अहमद व भूपाल चुफाल द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में अशोक ठगुराठी, विनय किशोर, अरविंद पांडे, पंकज टम्टा, चंद्रमोहन बिष्ट, संजय सिंह, दीपक कोरंगा थे। इस अवसर पर डा. डीके उपाध्याय, डा. जगदीश सिंह, डा. हेम चंद्र पांडे, डा. कविता जोशी, हरीश महर, नितिन मारकाना सहित कई प्राध्यापक व खेल प्रेमी मौजूद थे। प्राचार्य प्रो. पुष्कर सिह बिष्ट ने सभी का आभार व्यक्त किया।