नवनियुक्त पदाधिकारियों का का हुआ स्वागत
नवनियुक्त पदाधिकारियों का का हुआ स्वागत
पिथौरागढ़ के खड़कोट स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी की अध्यक्षता में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान जिला प्रभारी बलवंत सिंह भोर्याल द्वारा रविवार को होने वाले प्रत्येक बूथ पर मन की बात व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाए जाने को लेकर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर भाजपा विधायक बिशन सिंह चुफाल व फकीर राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, वीरेंद्र बोहरा, गणेश भंडारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन महामंत्री राकेश देवलाल व दीपक कापड़ी द्वारा किया गया।