Site icon Lovedevbhoomi

कुमाऊं की पांच खूबसूरत जगह | Famous Places In Kumaun

कुमाऊं की पांच खूबसूरत जगह | Famous Places In Kumaun

आइए दोस्तों आज हम आपको कुछ ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड मुख्यत दो भागों में विभक्त है। वैसे तो दोनों भाग उत्तराखंड के बेहद ही खूबसूरत हैं लेकिन आज हम आपको कुमाऊं मंडल की कुछ ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अपने आप में बेमिसाल हैं। गर्मियों के मौसम में कुमाऊं में देश-विदेश के लोग यहां घूमने आते हैं। लोगो के लिए यह एक प्रमुख पर्यटन स्थल है। ऐतिहासिक दृष्टि से भी देखा जाए तो कुमाऊं काफी प्रसिद्ध माना जाता है। इस खास लेख में जानिए कि इन गर्मियों में आप कुमाऊं की कौन-कौन सी खास जगहों की सैर कर सकते है।

रानीखेत (Ranikhet)

Source- Google Search

रानीखेत हिमालय के सबसे खूबसूरत भू-भाग में गिना जाने वाला शहर है। पुरानी कहानी से हमें यह मालूम पड़ता है कि कुमाऊं की रानी पद्मिनी को यह पहाड़ी स्थल बहुत ज्यादा पसंद था। इसलिए राजा सुधार्देव ने अपनी रानी पद्मिनी ने लिए यहां एक महल बनवाया और उस महल का नाम रखा रानीखेत। हालांकि बदलते वक्त के साथ अब वह बनवाया हुआ महल अपना अस्तित्व खो चुका है, पर यह पहाड़ी स्थल ज्यों का त्यों रहा। लंबे समय तक किसी को भी इस जगह के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। इस स्थल की पुन:खोज भारत में आए अंग्रेजों ने की थी। अग्रेजों ने यहां आकर जमीने खरीदकर इसे एक खूबसूरत हिल स्टेशन बना दिया। ये स्थान सैन्य भर्ती का केंद्र और गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए सबसे अच्छा स्थान माना जाता है। 21.76 वर्ग किमी के क्षेत्रफल के साथ 1,829 मीटर की ऊंचाई पर स्थित रानीखेत आज घूमने वाले लोगो के लिए बहुत लोकप्रिय माना जाता है। उत्तराखंड घूमने आए हुए लोग यहां एक बार फिर आने की तमन्ना जरूर रखते हैं। रानीखेत प्राकृतिक दृष्टि से एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जहां आप साल के किसी भी महीने अपने परिवार को लेकर घूमने के लिए आ सकते हैं।

कौसानी (Kausani)

Source- Google Search

कौसानी उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं मंडल का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है। यहां की अलौकिक सुंदरता के कारण ही  महात्मा गांधी जी ने इस स्थान को ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा था। समुद्र तल से 1890 मीटर की ऊंचाई पर स्थित कौसानी बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों और मनोरम दृश्यों के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। यहां की पहाड़ी घाटियां बाहर से आए घूमने वाले लोगो को बहुत ही लुभाती है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए कौसानी एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जहां आप बिना किसी परेशानी से घूम सकते है और यहां इतनी शांति मिलती है जिसका कुछ कहना ही नही। आप यहां अपने परिवार और अपने दोस्तों के साथ घूमने और एक अच्छा समय बिताने आ सकते है। आप यहां के आसपास स्थित पर्यटन स्थलो  की सैर का भी प्लान बना सकते हैं।

लोहाघाट (Lohaghat)

Source- Google Search

समुद्र तल से लगभग 1706 से 1707 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लोहाघाट उत्तराखंड का एक बहुत छोटा सा खूबसूरत हिल स्टेशन है। खूबसूरत देवदार के घने जंगलों से घिरा यह स्थान बहुत ही सुन्दर एवं शान्ति देता है। आप लोग यहां घूमने भी आ सकते है, यहां की शान्ति मन को छू जाती है और मन में सुकून और चैन भर देती है। गर्मियों की छुट्टियां बिताने के लिए ये जगह बहुत ही अच्छी मानी जाती है। लोहाघाट अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक महत्व के कारण भी विश्व प्रसिद्ध एवं विश्व विख्यात है। लोहाघाट से ७ कि0 मी0 की दूरी पर स्थित एक बहुत ही सुन्दर खूबसूरत किला है, जो अपने अंदर कई ऐतिहासिक रहस्य छुपाए बैठा है। जिसको आज तक कोई नहीं जान पाया है। लोहाघाट के आस पास बहुत सारे खूबसूरत पर्यटकों के घूमने के लिए पर्यटक स्थल है, जो लोहाघाट की खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ाते है। इस स्थान की खूबसूरती को स्वर्ग का दर्जा दिया जाए तो कम नहीं होगा। इस स्थान में आप लोग अपने दोस्तों और परिवार वालो के साथ आ सकते हैं।

अल्मोड़ा (Almora)

Source- Google Search

उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल का एक सबसे खूबसूरत शहर माने जाने वाला शहर है अल्मोड़ा। जो अपनी संस्कृति, वन्य जीव और अपने पारंपरिक व्यजनों के लिए जाना जाता है। पहाड़ी पर बसा अल्मोड़ा शहर समुद्र तल से लगभग 1,646 मीटर की ऊंचाई पर बसा है। पहाड़ी के ऊपर बसने से इस शहर की ख़ूबसूरती और ज्यादा सुन्दर दिखाई देती है। चंद राजाओं के अधीन रहा अल्मोड़ा कभी राजापुर के नाम से जाना जाता था। चीड़ और देवदार के खूबसूरत घने जंगलों से घिरे इस शहर की जितनी तारीफ की जाए वो कम है। इस पहाड़ी जगह कि सैर महात्मा गांधी जी और स्वामी विवेकानंद जी भी कर चुके हैं। अल्मोड़ा एक ऐसा शहर है जहां पर्यटकों के घूमने के लिए बहुत सारे पर्यटक स्थल है और खाने के लिए बहुत ही अच्छी चीजें जो आपको अल्मोड़ा में मिलेगी। अल्मोड़ा एक धार्मिक स्थल है जहां आपको बहुत सारे खूबसूरत मन्दिर भी देखने को मिलेंगे। नैनीताल और रानीखेत जैसे पड़ोसी हिल स्टेशनों के विपरित अल्मोड़ा कुमाऊंनी लोगों द्वारा बसाया गया एक बहुत ही खूबसूरत शहर है, जबकि नैनीताल और रानीखेत अंग्रेजों के द्वारा बसाया गया शहर है। अल्मोड़ा अपने कई पर्यटन स्थलों के साथ धार्मिक स्थलों के लिए भी काफी जाना जाता है। अगर आप लोग अपनी ज़िन्दगी के कुछ खूबसूरत पल बिताना चाहते है तो अल्मोड़ा जरूर आए। एक यादगार छुट्टियों के लिए आप अल्मोड़ा की यात्रा कर सकते हैं।

बेरीनाग (Berinag)

Source- Google Search

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में नैनीताल से 160 कि0 मी0 की दूरी पर स्थित बेरीनाग एक बहुत ही सुन्दर व खूबसूरत हिल स्टेशन है। बेरीनाग पिथौरागढ़ के ६ प्रशासनिक उपखंडों में भी शामिल है। इस जगह का नाम बेरीनाग यहां पर स्थित बेरीनाग मंदिर के आधार पर रखा गया है। यह मंदिर नाग देवता को समर्पित एक प्रसिद्ध मंदिर है, जो बेरीनाग की पहाड़ियों पर बसा हुआ है। बेरीनाग में चाय के बागान भी है जो इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ाते है। बेरीनाग को चाय के बागान के नाम से भी जाना जाता है। बेरीनाग इतनी खूबसूरत जगह है, जहां से आपको हिमालय पर्वत की बर्फ से ढकी चोटियों का खूसूरत नजारा देखने को मिलेगा, खासकर आप लोग यहां से नंदा देवी और पंचाचुली चोटियों को आसानी से देख सकते हैं। ब्रिटिश काल के समय भी यह स्थान चाय के बागानों के नाम से जाना जाता था और आज भी हम लोग इस जगह को चाय के बागान के नाम से ही जानते है और बेरीनाग के नाम से भी जानते है। यह जगह दो चीजों की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है

(१) इस जगह में सबसे बड़ा नाग देवता को समर्पित मन्दिर है

Source- Google Search

(२) यहां पर स्थित चाय बागान।

Source- Google Search

आज भी यहां उगाई जाने वाली बेरीनाग चाय की लंदन में सबसे ज्यादा मांग है। इस जगह की खूबसूरती को देखकर कहा जा सकता है कि यह घूमने की एक बहुत खूबसूरत जगह है। जहां पर आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ एक यादगार समय बिताने आ सकते है।

आशा करता हूं कि आपको ये लेख अवश्य पसंद आया होगा।

Exit mobile version