Site icon Lovedevbhoomi

रुड़की में लड़की ने अपने ही बारात को दरवाजे पर आने से रोक दिया, जाने क्या है पूरा मामला

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में एक लड़की ने अपने ही बारात को रोक दिया उसके बाद उसके पति ने कोतवाली के बाहर उस लड़की को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद लड़का और लड़की दोनों के घरवालों के बीच हाथापाई होने लगी। किसी तरह से पुलिस ने इस मामले को शांत करवा दिया।

रुकङी के सिविल लाइंस के पास की मोहल्ला मे रहने वाली एक लङकी की शादी जुलाई में मंगलौर क्षेत्र के रहने वाले लड़के से हुई थी। लॉकडाउन के कारण शादी में बारात नहीं आ सकी।
उसके बाद लड़की और लड़का के घर वालों ने 24 सितंबर को बरात के साथ दुल्हन की विदाई का दीन तय किया था। जब भी विदाई की बात शुरू हो गई तो लड़के के घरवालों ने 15 लाख रुपए दहेज के रूप में मांगा ,जब लड़की ने दहेज की बात सुनी तो लड़की ने लड़के को अपने दरवाजे पर आने के लिए बारात के साथ एकदम से मना कर दिया ।उसके बाद जब गुरुवार को बारात नहीं आए तो लड़की और उसके घर वाले बहुत ज्यादा गुस्से में आ गए और गुस्से में आकर लड़के वालों के खिलाफ दहेज मांगने के खिलाफ मे पुलिस से शिकायत कर दीया।

रुड़की मे महिला के साथ जेठ और  नंदोई ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म

उसके बाद दूल्हा पक्ष ने भी उधार की रकम और जेवरात हड़पने के लिए दुल्हन पक्ष पर बरात रोकने का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने कहा कि हम इसकी जांच अच्छी तरह से करेंगे उसके बाद लड़का और लड़की के घरवाले दोनों कोतवाली में जाकर अपना पक्ष रखें। उसके बाद इन दोनों के बीच में काफी देर तक बात विवाद चलता रहा। इसी बीच लड़का और लड़की दोनों कोतवाली पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात के समय कोतवाली के बाहर मौजूद दुल्हे ने दुल्हन को सबके सामने तीन तलाक दे दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष में और बहुत ज्यादा हंगामा शुरू हो गया उसके बाद हाथापाई भी दोनों पक्ष मे शुरू हो गई।

जब पुलिस ने देखा कि बाहर दोनों पक्ष में हाथापाई हो गई है तो पुलिस ने इस मामले को शांत किया। उसके बाद उन लोगों को वापस शांत करके घर भेज दिया।शुक्रवार को दोनों पक्षों ने इस मामले में सुलह करते हुए पुलिस को सुलहनामा दे दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने बताया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को जो भी सामान दिया था। वो वापस ले लिए और दोनों के बीच में जो भी रिश्ता था। उसको खत्म कर दिया।
पुलिस ने कहा कि तीन तलाक की जानकारी हमें नहीं है लेकिन अगर दोबारा इस बात की जानकारी हमें मिलती है तो हम इस पर भी कार्रवाई करेंगे।

रुड़की मे फाइनेंस कर्मियों से तीन बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक के बल लूटा ₹15000

Exit mobile version