रुड़की मे महिला के साथ जेठ और नंदोई ने मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की में पति घर पर नहीं था तब महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आ रहा है जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को बताया है कि ससुराल में उसके जेठ और ननदोई ने महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया है ।जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके ससुराल वालों ने महिला को पीटा। पीड़ित महिला की बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
उत्तराखंड के रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे रहने वाली लड़की की शादी 2018 में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र रहने वाले अमजद से हुआ था। लड़की ने अपने जेठ और नंदोई पर आरोप लगाया है, कि जब वह रात को अपने कमरे में सो रही थी। तभी उसका जेठ अफजल और ननदोई मुर्सलीन वहां पर आकर लड़की को डरा धमका कर उसके साथ दोनों ने मिलकर दुष्कर्म किया। उसके बाद जब लड़की इसका विरोध की तो दोनों ने मिलकर पिटाई करना शुरू कर दिया।
उत्तराखंड के इन जिलो मे बारिश के साथ ओलावृष्टि और हिमपात होने की संभावना जताई जा रही है
जब ये घटना घटी तो उस समय महिला का पति घर पर नहीं था। महिला ने पुलिस को बताई की जब महिला का पति घर आया तो महिला ने पती को इस मामले के बारे मे बतया पीड़ित का आरोप है कि दुष्कर्म की जानकारी देने के बाद उसके पति अमजद, दूसरे जेठ मुजम्मिल, सास रुकसान के साथ मीलकर सभी ने महिला के साथ मारपीट कीया। इसके बाद पीड़ित महिला अपने ससुराल से भाग कर अपने मायके आ गई। उसके बाद महिला ने इस मामले की जानकारी अपने मायके वाले को दिया। जब मायके वाले ने इस घटना का विरोध किया तो आरोपित ससुराल पक्ष सुलह का दबाव महिला पर बनाने लगा। ससुराल वालों के दबाव बनाने के बावजूद पीड़ित ने गुरुवार को कोतवाली सिविल लाइंस पहुंचकर पुलिस फिर से दबाब बनाने की बात पुलिस को बाताई।
उत्तराखंड में प्रदेशवासियों को सस्ती सेवा और कुछ मिनटों में सफर का सपना नहीं हुआ पूरा,जाने क्या है वजह
उसके बाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश साह ने इस मामले में जेठ अफजल, ननदोई मुर्सलीन पर सामुहिक दुष्कर्म करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। इसके साथ ही पती और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर भी मुकदमा दर्ज कीया गया है। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।