Site icon Lovedevbhoomi

लड़की के साथ दुष्कर्म कर,झूठा शपथ पत्र बनवा कर रचा ली शादी, मारपीट कर हुआ फरार

लड़की के साथ दुष्कर्म कर,झूठा शपथ पत्र बनवा कर रचा ली शादी, मारपीट कर हुआ फरार

उत्तराखंड के रुड़की से एक दुष्कर्म का मामला सामने आया है इस मामले में बताया जा रहा है कि एक लड़के ने पुलिस की चंगुल से बचने के लिए शादी का झुठा शपथ पत्र बनवाकर लड़की से शादी रचा लिया फिर कुछ दिनों तक लड़का और लड़की एक दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह रह रहे थे। लेकिन कुछ दिनों के बाद लड़के ने लड़की के शपथ पत्र और उसका मोबाइल ले लिया फिर लड़की के साथ मारपीट करके सीक्रेट से लड़की का पूरा बदन दाग कर वहां से फरार हो गया।

खबर सामने आ रही है की कलियर थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली लड़की ने कोतवाली रुड़की जाकर शिकायत की है। कि एक लड़के ने पहले उस लड़की से दोस्ती की उसके बाद उसे अपने प्यार के झांसे में लिया और फिर बहला -फुसलाकर लॉकडाउन के समय दिल्ली ले गया। वहां जाकर उस लड़की को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। उसके बाद लङके ने उसे रुड़की लाकर छोड़ दिया। उसके बाद लड़की ने पुलिस में शिकायत किया फिर पुलिस ने लड़के को पकड़ कर अपने हिरासत में लिया।उसके बाद लड़के ने लड़की से शादी करने का समझौता कर लिया। उसके बाद पुलिस ने उस लड़के को छोड़ दिया।

आगे पढ़े शादी का वादा करके लड़के ने लड़की के साथ 10 वर्षों तक,  किया दुष्कर्म

उसके बाद उस दिन था लड़की ने बताया कि उस लड़के ने शादी का एक शपथ-पत्र बनवा लिया। उसके बाद लड़के ने लड़की से कहा कि वह अपनी इस शादी को रजिस्ट्रर्ड करा लेंगे। उसके बाद लड़के ने करौंदी में एक कमरा लड़की से पूछ कर ही ले लिया और दोनों तीन-चार दिन तक वहां पर पति-पत्नी की तरह एक साथ रह रहे थे। पीडि़ता लड़की ने कहा कि 18 अगस्त को लड़के ने उसको मारा पीटा और उसके बाद जलती हुई सीक्रेट है उसके पूरे बदन को दाग दिया। लड़की के साथ यह सब करने के बाद लड़का शादी के नाम पर बनाया गया शपथ-पत्र और लड़की का मोबाइल लेकर भाग गया। पीड़िता लड़की ने कहा कि लड़का उसके बाद वापस नहीं आया। जब लड़का वापस नहीं आया तो वीरता लड़की ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर इस मामले की शिकायत कीया। उसके बाद पुलिस इस मामले की छानबीन अच्छी तरह से लगी हुई है।

Exit mobile version