Site icon Lovedevbhoomi

मोसम खुलते ही आंखे रह गई खुली के खुली ,जब देखा हिमालय की चोटियों का दिलकश नज़ारा

उत्तराखंड में मंगलवार से खराब मौसम बुधवार की शाम साफ हुआ। कोहरा हटते ही चांदी सा चमकने वाला हिमालय बुधवार को सोने की तरह दमक उठा। हल्के बादलों के बीच कौसानी की वादियों से हिमालय का दिलकश नजारा देखने को मिला।
हिमालय का ऐसा सुंदर नजारा देख कौसानी पहुंचे सैलानी भी खुद को रोक नहीं पाए। सैलानियों के साथ ही स्थानीय लोगों ने भी हिमालय के रूप को कैमरे में कैद किया। सैलानियों का कहना है कि उन्होंने हिमालय का ऐसा रूप पहले कभी नहीं देखा। सीमांत जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। बर्फ के कारण से लिपुलेख जाने वाली सड़क बंद हो गई है।

आगे पढ़े 10 माह बाद, फ़रवरी पहले सप्ता फिर से खुलेगी महाविद्यालय


डीडीहाट, धारचूला, मुनस्यारी, बेड़ीनाग सहित कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। मुनस्यारी के खलियाटॉप में चार इंच, कालामुनि, बेटुलीधार में एक इंच बर्फ गिरी। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के कारण मुनस्यारी का अधिकतम तापमान छह डिग्री और न्यूनतम माइनस दो डिग्री दर्ज किया गया। लोगों ने ठंड से बचने के लिए अलाव जलाए। सीमांत जिले के नगरीय क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी के बाद अधिकतम तापमान 8.6 और न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

धारचूला के दारमा और व्यास घाटियों में भी जमकर हिमपात हो रहा है। गुंजी, कालापानी आदि क्षेत्रों में भी दिन भर बर्फबारी जारी रही। लिपुलेख सड़क पर चार फुट बर्फ गिरी है। ग्रिफ के जवान मशीनों से बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।  कुमाऊं भर में मंगलवार की देर शाम से बुधवार की सुबह तक बारिश होती रही। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नैनीताल में बुधवार सुबह से ही तड़के गरज और चमक के साथ तेज बारिश हुई। साथ ही ओले गिरने से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है।

आगे पढ़े प्रेमी-प्रेमिका का प्रेम देख ट्रस्टी हुए आग बबूला,प्रेमी को मरी गोली

Exit mobile version