Site icon Lovedevbhoomi

रुड़की: चारा लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट कर बनाया अश्लील वीडियो

Dehradoon rape news 2020

रुड़की के पिरान कलियर में जंगल में चारा लेने गई महिला से गांव के ही दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने मारपीट कर दी। साथ ही मोबाइल से महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

कलियर थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी महिला रविवार शाम जंगल में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। लौटते समय गांव के ही एक युवक ने महिला को बुरी नीयत से दबोच लिया और जबरन गन्ने के खेत में ले गया। यहां युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया। इस बीच युवक का दूसरा साथी भी आया और उसने भी महिला के साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवकों ने मोबाइल से अश्लील वीडियो भी बनाया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई।

जनगणना 2021: इस बार अपनाया जाएगा डिजिटल तरीका, 31 दिसंबर के बाद सीमाएं सील

रात में ही परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोनों युवकों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ धर्मेंद्र राठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों युवकों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल कराया गया है।

Exit mobile version