Site icon Lovedevbhoomi

पौड़ी गढ़वाल में छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गई, दुष्कर्म में असफल रहा तो छात्रा को किया गंभीर रूप से घायल 

पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल मे दिनदहाड़े एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश कि गई। लड़की के पिता ने आरोप लगाया है। दुष्कर्म में नाकाम होने के बाद उस युवक ने छात्रा को बुरी तरह से घायल कर दिया। उस छात्रा को उपचार के लिए कोटद्वार बेस अस्पताल भर्ती कराया गया है। उसके बाद छात्रा के पिता ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि यह घटना चौबट्टाखाल तहसील के एक गांव के नजदीकी  बस स्टॉप पर गरीब छात्रा के साथ कुछ लड़कों ने दुष्कर्म करने का कोशिश किया। जानकारी मिली है, कि छात्रा चौबट्टाखाल राजकीय महाविद्यालय में अपना दाखिला करवाने के लिए जा रही थी।

 उस छात्रा के पिता ने कहा की  महाविद्यालय चौबट्टाखाल से घर लौटते समय गांव के नजदीकी बस स्टैंड पर एक  लड़का उसकी बेटी को जबरदस्ती खींच कर झाड़ियों में ले गया। उसके बाद उस लड़के ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का कोशिश किया।

छात्रा के विरोध करने पर वह लङका  दुष्कर्म  करने  मे नाकाम रहा। उसके बाद उस आरोपी लड़का ने छात्रा को बुरी तरह से घायल कर दिया।

हरिद्वार में लड़की के साथ किया गया दुष्कर्म, अश्लील तस्वीरें दिखा कर ऐंठ रहा रुपये

 छात्रा के पिता ने कहा कि घर के नजदीक बस स्टैंड पर कुछ लोगों ने उनकी बेटी को घायल अवस्था में देखा तो छात्रा की बङी  बहन वही दून में रहती थी, लोगों ने उसे जानकारी दे दिया।

 पीड़िता के पिता ने कहा कि  जानकारी देने के बाद  कुछ जान पहचान वालों ने छात्रा को नौगांवखाल अस्पताल में भर्ती करवा दिया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल होने की बात कह कर छात्रा को रेफर कर दिया।

उसके बाद छात्रा के परिवार वालों ने उपचार के लिए  बेस अस्पताल कोटद्वार ले गया। पीड़िता के पिता ने कहा कि इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी गई है।उपनिरीक्षक मनोहर सिंह ने कहा की परिवार वालों से शिकायत की जानकारी मिल गई है। अब उस पर कार्रवाई की जा रही है।

यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म मामले मे फंसे भाजपा विधायक की गिरफ्तारी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Exit mobile version