Site icon Lovedevbhoomi

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मुख्यमंत्री ने किया शरदोत्सव का शुभारंभ

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मुख्यमंत्री ने किया शरदोत्सव का शुभारंभ

पिथौरागढ़- सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान शनिवार को यहां जनपद मुख्यालय में पहुंचे। लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में आयोजित कार्यक्रम मुख्य सेवक आपके द्वारा जन संवाद कार्यक्रम में आम जनता से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने लोगों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने देवसिंह मैदान पहुंचकर शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। इससे पूर्व शरदोत्सव के शुभारंभ अवसर पर नगर में सांस्कृतिक झांकी निकाली गई। जिसमें कनार गांव के ढोल, छोलिया नृतक, पारंपरिक परिधानों स्कूली छात्राओं ने कलश यात्रा के साथ झांकी निकाली गई।

जो रामलीला मैदान से देवसिंह मैदान आयोजन स्थल तक निकाली गई। इसके उपरांत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शरदोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सीएम का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमालाओं से भव्य किया गया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सीमांत जनपद पिथौरागढ के विकास को लेकर लगातार प्रयास जारी हैं।

शरदोत्सव के शुभारंभ के दौरान सीएम धामी ने मैदान में विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया और जनपद के विकास कार्यो के लिए 136 करोड़ की विभिन्न योजनाओं में 33 कार्यो का लोकार्पण व 15 कार्यो का शिलान्यास किया गया। शरदोत्सव में सौरवैली पब्लिक स्कूल सहित अन्य स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

Exit mobile version