Site icon Lovedevbhoomi

जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया जागरूक

जागरूकता कार्यक्रम के तहत बच्चों को किया जागरूक

 

पिथौरागढ़- घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत दयासागर इंटर कालेज में एक कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यार्थियों को नशे के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीओ महेश चंद्र जोशी द्वारा नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए संस्था द्वारा चलाए जा रहे अभियान की सराहना की गई। संस्था सदस्य प्रेमा सुतेड़ी द्वारा विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ शपथ ग्रहण कराई गई। संस्थाध्यक्ष अजय ओली ने बताया कि अभियान के तहत जनपदभर के विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर गिरीश ओली, सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद था।

 

 

 

 

 

Exit mobile version