पिथौरागढ़: कैंपेन अगेंस्ट इव टीजिंग- संस्था ने चलाया अभियान

पिथौरागढ़

घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा इंटरनेशनल यूथ वीक कैंपेन के अंतर्गत ” कैंपेन अगेंस्ट इव टीजिंग ” अभियान चलाया गया। महिला हिंसा और छेड़छाड़ के खिलाफ लोगों को जागरूक करना और आवाज उठाने के उद्देश्य को लेकर अभियान चलाया गया। रोहिनी खर्कवाल और पूजा ने नगरपालिका और सिमलगैर क्षेत्र से अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सर्वे के माध्यम से लोगों को जागरूक किया और जानकारियां दी। 70 सैंपल सर्वे के माध्यम से 300 से अधिक महिला और पुरुषों से बात की गई और उन्हें छेड़छाड़ जैसे मामलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जागरूक किया। सर्वे के दौरान पता चला की सिमलगैर, क्वांटम और भाटकोट क्षेत्र में यह घटना ज्यादातर देखने को मिलती हैं और रोज कई बच्चियों को इसका शिकार होना पड़ता है।

लोगों ने सर्वे के दौरान एक हेल्पलाइन नंबर और पुलिस पैट्रोलिंग को बढ़ाने की बात पर भी जोर दिया। इसके बाद संस्था की तरफ से विनीत सुतेरी और चंदन द्वारा पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की गई और लोगों की बातों को उन तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह ने इस मुद्दे को गंभीर बताया और पुलिस पैट्रोलिंग बढ़ाते हुए इन तीनों जगहों पर सुरक्षा बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने संस्था के इस कार्य को सराहनीय बताया और हर संभव मदद देने की बात भी कही।

संस्था अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक की शीघ्र कार्यवाही पर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है की घर में माता, बहन होने के बाद भी कुछ अराजक तत्व इस तरह की छेड़खानी और गलत घटना करते हैं। इंटरनेशनल यूथ वीक के अंतर्गत घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को जिम्मेदारियों का एहसास कराएंगे और संस्था इस तरह के जन जागरूकता अभियान लगातार चलाती रहेगी। इस पूरे कार्यक्रम में संस्था की तरफ से कमल, युवराज, हिमांशु, अभिलाषा, रक्षिता,निकिता और संस्था के बच्चों ने अहम भूमिका निभाई।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!