उत्तराखंड के विकासनगर कोतवाली अंतर्गत बुलाकीवाला में एक व्यक्ति ससुराल से दहेज नहीं मिलने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।पत्नी ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि दहेज नहीं मिलने के कारण प्रति दिन उसके साथ मारपीट गाली-गलौज करता था। उसके बाद पुलिस ने पीड़िता महिला के बयान पर उसके पति को उसके घर से ही महिला के साथ मारपीट गाली-गलौज के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
उसके बाद महिला ने बताया कि गुरुवार को उसकी शादी दो महीने पहले वसीम अहमद पुत्र महफूज नूर बस्ती के रहने वाले बुलाकीवाला के साथ हुई थी। जब शादी हो गई तो पति और उसके ससुराल वाले उसके साथ हमेशा मारपीट गाली-गलौज दहेज के लिए करता रहता था। जब लड़की के मायके से दहेज नहीं मिला तो 12 सितंबर को पति ने उसको तीन तलाक दे दिया।
महिला ने बताया कि एक बार की बात नहीं है पति ने बार-बार दहेज के लिए उसके साथ उत्पीड़न किया। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, गाली गलौज, मारपीट, मुस्लिम विवाह अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया। उसके बाद पुलिस महिला ने इस मामले की जांच की उसके बाद आरोपित वसीम अहमद की तलाश शुरू कर दीया। उसके बाद पुलिस महिला ने वसीम अहमद को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया कोतवाल राजीव रौथान नहीं कहा कि हम इस मामले की जांच और अच्छी तरीके से करना चाहते हैं।
आगे पढ़े पिथौरागढ़ जिला के चिकित्सालय में चिकित्सक बहाल होने के 17 दिन बाद भी अस्पताल नहीं पहुंचे