भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का मौत कोरोना वायरस के कारण हुआ 13 दिन पहले हुई थी, पत्नी की मौत।
उत्तराखंड से एक दुखद घटना सामने आ रही है की भारतीय जनता पार्टी के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना के कारण दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र सिंह जीना का कोरोना का चल रहा था। विधायक सुरेंद्र सिंह जीना अलमोड़ा जिला के सल्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक थे। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सुरेंद्र सिंह जीना की पत्नी की मौत हृदय गति को रोकने से हो गई थी।
आपको बता दें कि भाजपा विधायकसुरेंद्र सिंह जीना के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशी धर भगत ने शोक जताया है उन्होंने कहा है कि विधायक सुरेंद्र सिंह जीना हमारे युवा, ऊर्जावान और योग्य कार्यकर्त्ता और विधायक थे और हमेशा संगठन और जनहित में सक्रिय रहते थे। वे एक अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे और हर वर्ग में लोकप्रिय थे। उनके निधन से पार्टी और समाज को काफी क्षति हुई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे,और उनके परिवार के लोगों को इस दुख को सहने का शक्ति दे।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अभी फिलहाल 13 दिन पहले उनकी पत्नी का निधन हो गया था । इस दुख से अभी तक उनका परिवार उभरा भी नहीं था। इसी बीच इनका भी मौत हो गया।जिससे परिवार वालों को दोहरा दुख सहना पड़ रहा है ।