भारतीय हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर की सड़क बदहाल, खेल मंत्री अरविंद पांडे पैदल चलकर पहुंचे

टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाली हॉकी स्टार वंदना कटारिया का नाम अब सबकी जुबां पर है। उनके लिए नकद इनाम की घोषणाएं हो रही हैं। उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया जा रहा है। पर हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित उनके घर तक पहुंचने के लिए सड़क न सिर्फ बेहद खस्ताहाल है बल्कि खतरनाक बन गई है। हालत यह है कि रविवार को प्रदेश के शिक्षा व खेल मंत्री अरविंद पांडे जब उनके परिजनों से मिलने पहुंचे तो गड्ढों के चलते सड़क पर उनकी गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। लगभग तालाब की शक्ल ले चुकी सड़क पर उन्हें करीब 200 मीटर पैदल चलना पड़ा।

उत्तराखंड उदयमान योजना 2021 : उद्देश्य, पात्रता, जरूरी दस्तावेज व ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत जानकारी

खेल मंत्री जब वंदना के परिजनों से मिलने पहुंचे तो उनका काफिला सीधे घर तक नहीं पहुंच सका। वंदना के घर से पहले सड़क पर इतने जबरदस्त गड्ढे थे कि पांडे को घर से पहले ही गाड़ी छोड़नी पड़ी। मंत्री ने काफिले के साथ मौजूद एसडीएम और अधिकारियों से सड़क न बनाने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं दे सका। इसके बाद मंत्री पैदल वंदना के घर तक पहुंचे। खेल मंत्री ने कहा,तत्काल सड़क निर्माण के आदेश जारी कर दिए हैं। मालूम हो कि वंदना खुद भी स्पोट्र्स स्टेडियम रोशनाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान कह चुकी हैं कि सड़क की हालत को देखते हुए वह साथी खिलाड़ियों को घर बुलाने में हिचकिचाती हैं।

आपको बता दें कि खेल मंत्री अरविंद पांडेय ने अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया राज्य ही नही अपितु देश की बेटी है। खेल मंत्री ने वंदना कटारिया को उत्तराखंड का बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। सरकार की तरफ से वंदना कटारिया के राज्य आगमन पर हर संभव सम्मान करने का भी आश्वासन दिया है। खेल मंत्री अरविंद पांडेय रविवार को हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया के घर पहुंचे थे। यहां खेल मंत्री ने वंदना कटारिया की मां शोरण, भाई चंद्रशेखर, सौरभ, पंकज कटारिया, लाखन कटारिया को शाल ओढ़ाकर और बुके देकर सम्मानित किया।

amazonsell

पिथौरागढ़: पीपीए की तहसील कार्यकारिणी का हुआ गठन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!