Tokyo Olympic: भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को 25 लाख रुपये देगी उत्तराखंड सरकार

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार की ओर से 25 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गर्व है कि टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन में उत्तराखंड की बेटी वंदना का शानदार योगदान रहा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही राज्य में एक नई एवं आकर्षक खेल नीति लागू की जाएगी। इस नीति में विशेष रूप में हमारे युवाओं में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा का विकास करने के लिए उचित आर्थिक प्रोत्साहन की व्यवस्था होगी।

Tokyo Olympics: उत्तराखंड सरकार के एजेंडे में नहीं है राष्ट्रीय खेल हॉकी, ढांचागत सुविधाएं तक नहीं !

भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना के परिजनों से गाली गलौच का आयोग ने लिया संज्ञान
उत्तराखंड मानव अधिकार आयोग ने भारतीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया के घर के बाहर पटाखे जलाने एवं उसके परिजनों से गाली गलौच करने के मामलों का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरिद्वार से चार सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने कहा कि एसएसपी बताएं कि इस मामले में क्या कार्यवाही हुई है। वहीं दून-मसूरी मार्ग का हिस्सा दरके जाने का भी आयोग ने संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है।

amazonsell

ग्राफिक एरा वंदना कटारिया को देगा 11 लाख का पुरस्कार
ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान बढ़ाने वाली वंदना कटारिया को ग्राफिक एरा डीम्ड विवि 11 लाख रुपये का पुरस्कार देगा। शुक्रवार को ग्राफिक एरा एजुकेशनल ग्रुप की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला ने रोशनाबाद स्थित उनके घर पहुंचकर परिजनों को पुरस्कार को घोषणापत्र सौंपा। उन्होंने वंदना से फोन पर बातचीत की और ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी।

उनके घर पहुंचकर राखी घनशाला ने मां स्वर्ण देवी और भाई चंद्रशेखर कटारिया से मुलाकात की और उन्हें घोषणापत्र सौंपा। उन्होंने कहा कि वंदना की उपलब्धि पर पूरे देश और राज्य को गर्व है। वंदना ने हैट्रिक समेत चार गोल दागे हैं, जिसके दम पर टीम पदक जीतने में कामयाब रही है। वंदना और हॉकी टीम ने देश की लाखों महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ने की राह दिखाई है।

पिथौरागढ़: सड़क से मलबा हटाने में हो रही देरी पर यूथ कांग्रेस नाराज, दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि वंदना को अगले मुकाबलों के लिए ट्रेनिंग की जरूरत होगी, उसमें भी ग्राफिक एरा पूरा सहयोग देगा। भारत लौटने के साथ ही अगले ओलंपिक की तैयारी की जाए, ताकि हमारी टीम स्वर्ण जीतने का गौरव हासिल कर सकें। वंदना के भाई चंद्रशेखर कटारिया और मां स्वर्ण देवी ने ग्रुप की पहल का स्वागत किया और सम्मान के लिए आभार जताया।

ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना ने सुविधाओं और संसाधनों के बावजूद पूरी दुनिया में भारत को सम्मान दिलाया है। उन्होंने साबित किया है कि सच्ची लगन और मेहनत के दम पर हर मंजिल को हासिल किया जा सकता है। भारत पहुंचने पर विवि की ओर वंदना का अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान विवि के निदेशक डॉ. सुभाष गुप्ता, हेड मैनेजर (मार्केटिंग) साहिब सबलोक भी मौजूद रहे।

पिथौरागढ़: जनपद की महत्वपूर्ण परियोजना थरकोट झील का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधियों को आवश्यक निर्देश जारी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!