पिथौरागढ़: दुबई में आयोजित होने वाली यूथ एशियन बाक्सिग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेंगी पिथौरागढ़ की निवेदिता कार्की

पिथौरागढ़
सीमांत जनपद की निवेदिता कार्की का चयन दिनांक 17 से 31 जुलाई, 2021 तक दुबई में आयोजित होने वाली यूथ एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।
दिनांक 20 से 23 जुलाई, 2021 तक सोनीपत(हरियाणा) में आयोजित यूथ गर्ल्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में जनपद की निवेदिता कार्की ने 48 किग्रा भार वर्ग में स्पर्ण पदक के साथ-2 बेस्ट बॉक्सर का अवार्ड भी जीता था। उक्त प्रतियोगिता के आधार पर यूथ एशियन बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करने वाली टीम का चयन किया गया है।

निवेदिता कार्की ने इससे पहले दिनांक 30 जनवरी, 2020 से 03 फरवरी, 2020 तक स्वीडन में आयोजित गोल्डन गर्ल अर्न्तराष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। दिनांक 07 से 13 सितम्बर, 2019 तक रोहतक(हरियाणा) में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में निवेदिता कार्की 46-48 किग्रा0 भार वर्ग में कांस्य पदक एवं दिनॉंक 02 से 07 सितम्बर, 2018 तक नागपुर(महाराष्ट्र) में आयोजित हुई सब जूनियर बालिका वर्ग की राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 46-48 किग्रा0 भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

निवेदिता कार्की ने बॉक्सिंग खेल की बारीकियां देवसिंह मैदान में प्रकाश जंग थापा से सीखीं। उसके उपरान्त निवेदिता कार्की आवासीय बालिका बॉक्सिंग क्रीड़ा छात्रावास पिथौरागढ़ की छात्रा रही है, और सुनीता मेहता से प्रशिक्षण प्राप्त करती थीं। छात्रावास में प्रशिक्षण के दौरान इनका चयन इसी वर्ष खेलो इण्डिया स्कीम के अन्तर्गत नेशनल एकेडमी रोहतक(हरियाणा) में हुआ है। निवेदिता कार्की जनपद पिथौरागढ़ में एक अभिनव पहल योजना के अन्तर्गत संचालित योजना स्पोर्ट्स टैलेन्ट हन्ट योजना में भी सम्मिलित है। वर्तमान में निवेदिता खेलो इण्डिया नेशनल एकेडमी रोहतक में भाष्कर चन्द्र भट्ट से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।

उक्त उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक चन्द्रा प्रकाश पन्त, विधायक हरीश धामी, विधायक मीना गंगोला, जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप,मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल , जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह लुन्ठी, जिला ओलंम्पिक संघ सचिव ललित पंत, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष अजय सिंह एवं अध्यक्ष निर्वाण मुखर्जी, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के सचिव गोपाल खोलिया, हरि दत्त कापड़ी अर्जुन अवार्डी, संजीव कुमार पौरी जिला क्रीड़ा अधिकारी, पिथौरागढ़, प्रो0 जीत सिंह ज्याला पूर्व प्राचार्य, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज मनोज कुमार शर्मा, उप प्रधानाचार्य भुवन चन्द्र पन्त, उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन संघ भूपेश पन्त, अन्तर्राष्ट्रीय बाक्सर कै0 देवी चन्द, अन्तर्राष्ट्रीय बैडमिन्टन खिलाड़ी डी0एल0वर्मा, जुगल किशोर पाण्डेय, जर्नादन सिंह वल्दिया, प्रकाश जंग थापा, राकेश देवलाल,राजेन्द्र भट्ट अजय राठौर, पवन जोशी,डा0 पुष्कर सिंह बिष्ट, जोगेन्द्र बोरा, चन्द्रशेखर महर, बहादुर बोरा, सुभाष चन्द्र जोशी, धर्मेन्द्र मेहरा,सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, कल्याण वल्दिया, सु0 प्रेम टम्टा,चन्द्र कुमार थापा, कुण्डल सिंह मोसाल,चंचल सिंह भण्डारी, नरेन्द्र कसन्याल, कै0 गोविन्द सिंह सौन, जगदीश पाण्डे, नदीम कुरेशी एवं जनपद के खेल प्रेमियों तथा खिलाड़ियों ने बधाई प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!