गंगोलीहाट: गुलदार ने दस वर्षीय बच्चे को बनाया निवाला
गंगोलीहाट–
गंगोलीहाट तहसील मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत पाली के नलतुराडी तोक में गुलदार ने 10 वर्षीय बच्चे को निवाला बना लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाली गांव निवासी 10 वर्षीय गोकुल पुत्र अर्जुन राम को आज देर सायं गुलदार ने अपना निवाला बना दिया। जिसका शव घर से 300 मीटर दूर मिला है।
सूचना पर वन विभाग व पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल को रवाना हो गई थी। गुलदार की दस्तक से लोग दहशत में हैं।