भाजपा जिला महामंत्री व कनालीछीना ब्लाक प्रमुख पति महिमन सिंह कन्याल से मारपीट करने के आरोप में मुवानी का कमल दीप विष्ट धरा गया

कनालीछीना निवासी भाजपा के जिला महामंत्री व कनालीछीना के ब्लाक प्रमुख सुनीता कन्याल के पति महिमन सिंह कन्याल से मारपीट के आरोप में मुवानी के कमल दीप सिंह बिष्ट को थल थाने की पुलिस ने कल रात गिरफ्तार कर उसे आज डीडीहाट न्यायालय में पेश किया जा रहा हैं।

कल रात साढ़े आठ बजे मुवानी में ही आरोपी कमल दीप सिंह बिष्ट के होटल में किसी बात को लेकर कमल दीप विष्ट व भाजपा जिला महामंत्री महिमन कन्याल के बीच कहा सुनी हो गई, कहा सुनी इतनी बढ़ गई कि कमल दीप ने भाजपा नेता महिमन सिंह कन्याल के साथ मारपीट करते हुवे उसकी स्विफ्ट कार में भी तोड़ फोड़ कर दी। भाजपा जिला महामंत्री ने महिमन सिंह कन्याल ने कल रात ही थल थाने में आकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज कर दी।पुलिस उसे रात में ही लेकर आयी थी।

वादी महिमन सिंह कन्याल के प्राथमिक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी कमल दीप सिंह बिष्ट पर थल थाने की पुलिस ने विभिन्न धाराओं में 323 मारपीट करने,504,गाली गलौच के साथ अभद्र व्यवहार करने,506 जान से मारने की धमकी देने,427 तोड़ फोड़ करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर,आरोपी को थल थाने के एसआई मनोज सिंह अधिकारी,कांस्टेबल भूपेंद्र टोलिया,कांस्टेबल दिनेश छतीवाल न्यायालय में पेशी के लिए डीडीहाट ले गए हैं।

amazonsell

Arjun Rawat

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!