Site icon Lovedevbhoomi

गंगोलीहाट: 33 दिनों से आंदोलनकारियों का सुधलेवा कोई नहीं, जन-प्रतिनिधियों और सरकार पर लगाए उपेक्षा के आरोप

गंगोलीहाट
मड़कनाली सुरखालपाठक मोटर मार्ग निर्माण संघर्ष समिति द्वारा मडकनाली से सुरखालपाठक तक प्रस्तावित सड़क मार्ग निर्माण(लगभग 11 km) किए जाने की मांग को लेकर तहसील रोड के निकट ललित सिंह बिष्ट(अध्यक्ष समिति) के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी है। आंदोलन के 33 वें दिन क्रमिक अनशन गोपाल सिंह बिष्ट निवासी धूणा, राजेंद्र सिंह बिष्ट,आनंद सिंह बिष्ट निवासी बेटगाडा,गंगा सिंह बिष्ट निवासी बेटगाडा बैठे थे।

समर्थन में विक्रम सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष, नारायण सिंह,पूरन सिंह बिष्ट, कल्याण राम जिला पंचायत सदस्य सुगड़ी, हरीश भंडारी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पुष्कर सिंह भंडारी, पुष्कर सिंह पूर्व प्रधान बनेलागाँव आदि उपस्थित है। आंदोलनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मांग पूरी नहीं हुई तो वे आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार करने को बाध्य होंगे।

Exit mobile version