गंगोलीहाट- स्थानीय विधायक ने भ्रमण के दौरान सुनी समस्याएं

स्थानीय विधायक ने भ्रमण के दौरान सुनी समस्याएं

गंगोलीहाट-

विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा ने गंगोलीहाट के जाखनी भामा पणकटया मड़कनाली पाभे क्षेत्र का भ्रमण कर जनता की समस्याओं से अवगत हो कर क्षेत्र स्थल से ही समस्याओं के समाधान के लिए उच्चाधिकारियों से बात की।
विधायक के क्षेत्र में आने से क्षेत्रवासियों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न समस्याओं से विधायक को अवगत कराया विधायक द्वारा क्षेत्र की विभिन्न कार्यों को विधायक निधि से करने की घोषणा की गयी। अन्य समस्याओं को जल्द ही पूर्ण करने का विश्वास दिलाया।
भ्रमण कार्यक्रम में जिला मंत्री रमेश बोरा, जिला सयोजक प्रकोष्ठ कृष्ण सिंह बोहरा, हरीश दुर्गापाल, ग्राम प्रधान चंचल भण्डारी, ग्राम प्रधान मंगल सिंह, दीपा देवी, निशांत भट्ट, पुष्कर सिंह, ललित मेहरा, भूपाल सिंह, देवेश कार्की, नरेश टम्टा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!