गंगोलीहाट: नो दिनों से आंदोलनरत आशाओं ने किया आक्रोश व्यक्त

गंगोलीहाट
उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन शाखा गंगोलीहाट द्वारा उमा मेहरा(अध्यक्ष) के नेतृत्व में अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार/धरना आज नवें दिन भी जारी रहा। आज धरने पर आशा कार्यकत्रियां तारा देवी, कमला बिष्ट, किरन, सुनीता, चंपा मेहरा, मालती देवी, नीमा देवी, सरिता पंत, रेखा देवी, सविता देवी आदि उपस्थित थी।

आशाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए गिरजा शंकर जोशी (आम आदमी पार्टी संगठन मंत्री गंगोलीहाट), कल्याण राम(जिला पंचायत सदस्य सुगड़ी सदस्य आप पार्टी), एवं हरीश बहादुर टम्टा( अध्यक्ष हरीश रावत ब्रिगेड विधानसभा गंगोलीहाट कांग्रेस) द्वारा धरना स्थल पर पहुंचकर अपना समर्थन दिया।

amazonsell

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!