थल के व्यापारी कांडपाल की हृदय गति रुकने से हुवी मृत्यु

थल के वरिष्ठ व्यापारी पुराना स्टेशन निवासी फकीर दत्त कांडपाल का ह्रदय गति रुकने से 66 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सीने में हल्के दर्द की शिकायत पर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर लाया गया। अस्पताल में ही बातें करते करते उन्होंने दम तोड़ दिया। उनका रामगंगा और क्रांति नदी के संगम में अंतेष्टि कर दी गई हैं। बड़े बेटे गौरव कांडपाल तथा छोटे बेटे मंटू कांडपाल ने मुखाग्नि दी।

उनकी अंतेष्टि में बड़ी संख्या में थल के व्यापारी गण शामिल हुवे।थल में अपने व्यापार को मुकाम तक ले जाने वाले फकीर दत्त कांडपाल बेहद मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे।उनके निधन पर थल के व्यापारी प्रवीन सिंह जंगपांगी,दिनेश चंद्र पाठक , हरीश पपने ,दान सिंह बिष्ट,प्रताप सिंह पंचपाल,राम सिंह जंगपांगी,,भूपेंद्र पांगती,कौस्तुभा नंद ततराड़ी ,कैलाश चन्द्र जोशी ,पप्पू बिष्ट,बसन्त पाठक , संतोष वर्मा,सलीम अहमद,सुरेश चंद्र जोशी,पंकज भैसोड़ा,विनोद पंत,चंद्र मोहन पांगती, ने शोक प्रकट किया हैं।

amazonsell

Arjun Rawat

Author

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!