पिथौरागढ़: जनपद की महत्वपूर्ण परियोजना थरकोट झील का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण, संबंधियों को आवश्यक निर्देश जारी

पिथौरागढ़-

जिलाधिकारी आशीष चौहान ने जनपद की महत्वपूर्ण परियोजना थरकोट झील का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदाई संस्था राजकीय सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए कि यह परियोजना जिले के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है,जिसे हर हाल में पूर्ण किए जाने को लेकर निर्धारित समय जनवरी 2022 में पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता है।

इसके लिए मौसम अनुकूल होने पर रात-दिन कार्य कराने के साथ मैन पावर व मशीनरी को बढ़ाया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि वह प्रत्येक सप्ताह कार्यो की समीक्षा के साथ ही समय समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे।

जिलाधिकारी ने जिले में बड़ी परियोजनाओं में तेजी से कार्य कराए जाने व उनकी प्रतिदिन मोनिटरिंग किए जाने को लेकर सभी परियोजनाओं के कार्य स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि वह शीघ्र थरकोट कार्य स्थल पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित कराएं।

amazonsell

जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्य को विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता से लें, तभी समय पर कार्य पूर्ण होगा।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई ने बताया कि थरकोट झील निर्माण के लिए कुल 29 करोड़ 73 लाख की डीपीआर स्वीकृत है जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 11 करोड़ रूपये प्राप्त हो गए हैं, जिसमें से वर्तमान तक 9 करोड़ 80 लाख की धनराशि व्यय करते के साथ ही 40 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई फरहान खान ,सहायक अभियंता नीरज गिरी, संजय जोशी आदि मौजूद थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!