Site icon Lovedevbhoomi

पिथौरागढ़-योगेश भारती अध्यक्ष और चंद्र प्रकाश जोशी बने महामंत्री

पिथौरागढ़-

उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन पिथौरागढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन डीडीहाट के खंड विकास सभागार में सम्पन्न हुआ। योगेश भारती अध्यक्ष और चंद्र प्रकाश जोशी निर्विरोध महामंत्री चुने गए।

विकास खंड सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बबीता चुफाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत संगठन के पूर्व अध्यक्ष घनश्याम जोशी ने अपने कार्यकाल में अर्जित की गई उपलब्धि की जानकारी दी। जिला महामंत्री दीपक भट्ट ने अपने कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया।

इसके बाद चुनाव अधिकारी संयुक्त कर्मचारी परिषद के उपाध्यक्ष प्रदीप भट्ट, पुरानी पेंशन बहाली मंच के अध्यक्ष बिजेन्द्र लुंठी एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जगदीश पाठक की देख रेख में चुनाव की कार्रवाई प्रारम्भ हुई। जिसमें सर्वसम्मति से योगेश भारती अध्यक्ष, चंद्र प्रकाश जोशी महामंत्री, धर्मेद्र जोशी उपाध्यक्ष, मीनाक्षी भट्ट महिला उपाध्यक्ष, चन्द्र कांत जोशी कोषाध्यक्ष, खगेंद्र बिष्ट मीडिया प्रभारी, योगेश पांडे ऑडिटर, दीपक कुमार एवं शेर नाथ गोस्वामी को संरक्षक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

सुशील सती एवं दीपक कुमार सैनी संयुक्त सचिव चुने गए। जबकि हरेंद्र धामी एवं हेम पाठक प्रांतीत प्रतिनिधि चुने गए। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला पंचायती राज अधिकारी हरीश आर्या ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। अधिवेशन में शुभम राज, सोहन लाल वर्मा, हुकुम सिंह, गणेश सिंह, लक्ष्मण ग्वाल, परमेन्द्र पांडेय आदि मौजूद थे।

Exit mobile version