यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सात लोग गिरफतार, दो वाहन सीज

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़े -
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
टेलीग्राम एप्प से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमें ट्विटर (Twitter) पर फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे इंस्टाग्राम पेज़ को फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे यूट्यूब पेज से जुड़ने के लिए के लिए इस लिंक को क्लिक करे
यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर सात लोग गिरफतार, दो वाहन सीज
पिथौरागढ़ जनपद में पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर ंिसह के आदेशानुसार यातायात नियमों का उल्लंघन करने व शांति व्यवस्था भंग करेन वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। जिसके तहत शराब पीकर वाहन चलाने व शांति व्यवस्था भंग करने पर अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा सात लोगों को गिरफतार कर दो वाहनों को सीज किया गया। प्रभारी निरीक्षक डीडीहाट हिमांशु पंत द्वारा चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर घनश्याम भट को गिरफतार कर वाहन को सीज किया गया।
बेरीनाग में प्रभारी निरीक्षक प्रभात कुमार के नेतृत्व में सरेआम उत्पाद मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर पंाच लोगों दीपक कुमार, अक्षय कुमार, सूरज कुमार, पवन कुमार सहिल कुमार, को 151 सीआरपीसी के तहत गिरफतार किया गया। थानाध्यक्ष थल योगेश कुमार के नेतृत्व में शराब पीकर वाहन चलाने पर महिराज सिंह को शराब पीकर वाहन चलाने पर गिरफतार कर वाहन को सीज किया गया।
इसके अतिरिक्त जिलेभर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने व मादक पदार्थो का सेवन कर हुड़दंग मचाने पर 116 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इधर कनालीछीना में परचून की दुकान में शराब बेच रहे एक व्यक्ति योगेश चंद्र को थानाध्यक्ष जावेद हसन के नेतृत्व में कांस्टेबल शैलेंद्र ंिसह व दिनेश सिंह द्वारा गिरफतार किया गया। इधर थल क्षेत्र रात्रि मे अवैध खनन करने पर एक जेसीबी व एक टिप्पर व वाहन को सीज किया गया।