मौसम ने ली करवट हिमनगरी में हुआ हिमपात

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़े -
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
टेलीग्राम एप्प से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमें ट्विटर (Twitter) पर फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे इंस्टाग्राम पेज़ को फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे यूट्यूब पेज से जुड़ने के लिए के लिए इस लिंक को क्लिक करे
मौसम ने ली करवट हिमनगरी में हुआ हिमपात
पिथौरागढ़ सीमंात जनपद में मौसम ने फिर से करवट ली और जिला मुख्यालय में बादल और धूप तथा हिमनगरी मुनस्यारी में सुबह से इस वर्ष का पहला हिमपात हुआ, हालाकिं 12 बजे के आसपास हिमपात रूकने की सूचना है। स्थानीय निवासी देवेंद्र सिंह देवा ने बताया कि बीते शाम मौसम पूरी से से साफ था पर शुक्रवार की सुबह से हिमपात होना शुरू हो गया। मुनस्यारी के सामने की चोटियों व उच्च हिमालय में बीते दिनों से रूक-रूक कर हिमपात होता रहा है। मुनस्यारी में हिमपात होने से तापमान में भी गिरावट आई है जिससे निचले इलाकों में ठंड में इजाफा हो गया। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में सुबह आसमान पूरी तरह से बादलों से ढका रहा पर दोपहर में धूप छांव का खेल भी जारी था। बढ़ती ठंड के चलते लोग आग व हीटर आदि का सहारा लेते नजर आए। मुनस्यारी में हुई बर्फबारी का पर्यटकों ने लुत्फ उठाया और बर्फ से खेलते नजर आए।