Site icon Lovedevbhoomi

जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिला के लिए पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिला के लिए पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर निभाया मानवता का फर्ज

पिथौरागढ़-

जिला अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिला के लिए पुलिस कर्मियों ने रक्तदान कर मानवता का फर्ज निभाया। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा दैनिक कर्तव्यों के अतिरिक्त आम जनमानस की सहायता के लिए अन्य मानवीय कार्यों में भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया जा रहा है। इसी क्रम में आज मीडिया सैल पुलिस कार्यालय को सूचना मिली कि यहां जिला अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता महिला को A+ ब्लड की अत्यंत आवश्यकता है।

उक्त सूचना पर मीडिया सैल पुलिस कार्यालय में नियुक्त आरक्षी प्रदीप कुमार व आरक्षी गोविन्द सिंह नेगी द्वारा तुरन्त जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में पहुंचकर रक्तदान किया गया तथा अन्य लोगों से भी उक्त महिला को रक्तदान करने की अपील की गयी। रक्तदान को लेकर महिला के परिजनों द्वारा पुलिस कर्मियों का आभार व्यक्त किया गया।

Exit mobile version