पिथौरागढ़: 108 में गूंजी किलकारियां

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए हमसे जुड़े -
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
टेलीग्राम एप्प से जुड़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे फेसबुक पेज़ को लाइक करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमें ट्विटर (Twitter) पर फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे इंस्टाग्राम पेज़ को फॉलो करने के लिए इस लिंक को क्लिक करे
हमारे यूट्यूब पेज से जुड़ने के लिए के लिए इस लिंक को क्लिक करे
108 में गूंजी किलकारियां
पिथौरागढ़ के गुरना के निकट 108 वाहन में कर्मियों ने एक महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। जिसको लेकर महिला के परिजनों ने 108 सेवा का आभार व्यक्त किया है। बीती रात पिथौरागढ़ के दूरस्थ गांव सल्लाचिंगरी से एक महिला विद्या देवी पत्नी अशोक सिंह को प्रसव पीड़ होने पर 108 को सूचना दी गई।
सूचना पर वाहन द्वारा गांव से महिला को लेकर आते समय अचानक गुरना के निकट महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जिसपर 108 फार्मासिस्ट नीरज कुमार व चालक नरेंद्र ंिसह द्वारा एबुंलेस को सड़क किनारे खड़ा कर महिला का सुरक्षित प्रसव करा दिया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उसके उपरांत महिला व नवजात को ग्यारदेवी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां स्टाफ नर्स नीलम सिंह ने दोनों का स्वास्थ्य सामान्य बताई है। सुरक्षित प्रसव कराने पर महिला के परिजनों ने 108 कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। इधर 108 जिला प्रभारी भाष्कर शर्मा ने लोगों को बेहतर सेवा देने को लेकर लगातार प्रयासरत रहने की बात कही है।