उत्तराखंड में 2021 में होने जा रहा है, नेशनल खेलों का आयोजन

उत्तराखंड में प्रस्तावित नेशनल खेलो का आयोजन 2021 से पहले होने वाला है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अभी फिलहाल राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास का काम अभी बंद पड़ा है। कुछ विभागीय अधिकारियों ने बताया है कि अवस्थापनाओं के निर्माण कार्य के लिए अभी तक बजट नहीं मिला है। जिसके कारण यह काम नहीं हो पा रहा है।

जानकारी के लिए आपको बता दीजिए दिन प्रतिदिन प्रस्तावित राष्ट्रीय खेलों का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। बीते साल जोर-शोर से तैयारी का दावा करने वाला खेल महकमा अब अवस्थापना सुविधाओं के विकास के मामले में चुप्पी साधे है।

बताया जा रहा है 2014 में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल प्रस्तावित थे। लेकिन विभिन्न कारणों के कारण 2014 मे नहीं हो पाया। लेकिन साल 2019 में भारतीय ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड में 2021 में राष्ट्रीय खेलों के होने की उम्मीद बताया जा रहा है।

इतना ही नहीं ओलंपिक संघ की गेम्स टेक्निकल एंड कोऑर्डिनेशन कमेटी ने देहरादून पहुंचकर राज्य के तैयारियों की समीक्षा भी की, जिसमें उन्होंने लगभग 50 फीसद कार्य पूरा माना, लेकिन कोरोना ने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को एक और साल पीछे खिसका दिया है।

amazonsell

उसके बाद विशेष कार्याधिकारी नेशनल गेम्स अजय अग्रवाल ने कहा की कोरोना महामारी के कारण 2020 में गोवा में होने वाले राष्ट्रीय खेल 2021 में होगा। ऐसे में उत्तराखंड में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल 2021 होने वाला है,लेकिन राष्ट्रीय खेलों के लिए बनने वाली अवस्थापनाओं का खाका तैयार हो चुका है। बजट नहीं मिलने के कारण काम शुरू नहीं हो पा रहा है।

राष्ट्रीय खेल संसाधन को विकसित करने के लिए  मिले थे 128 करोड़

उत्तराखंड में प्रस्तावित नेशनल गेम्स के लिए खेल संसाधन को विकसित करने के लिए 128 करोड़ के बजट पास कराया गया था। जिसमें देहरादून, हरिद्वार और पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधा से लैस क्रीड़ा हॉल तैयार करवाना था। कुछ जगहों पर काम शुरू करवा दिया गया था लेकिन कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए काम को बंद कर दिया गया। लेकिन कुछ विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बजट नहीं मिलने के कारण काम को बंद कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नाराज विधायकों से कहा, सरकार तो बेहतर काम कर  रही है,आरोप लगाने वाले बहुत कुछ  कहते हैं 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!