Site icon Lovedevbhoomi

उत्तराखंड : गुरमीत सिंह बने प्रदेश के नए राज्यपाल, सीएम धामी ने दी बधाई

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बृहस्पतिवार शाम कई प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है।

वहीं तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया है। जबकि नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। उधर असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने गुरमीत सिंह को राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई दी है।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल
सुरजीत सिंह बरनाला-    09 नवंबर 2000- 07 जनवरी 2003
सुदर्शन अग्रवाल-           08 जनवरी 2003- 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी-       29 अक्तूबर 2007- 05 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा-               06 अगस्त 2009 – 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी-              15 मई 2012    –  08 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल-            08 जनवरी 2015- 25 अगस्त 2018
बेबी रानी मौर्य-              26 अगस्त 2018- 08 सितंबर 2021

 

Exit mobile version