देवभूमि न्यूज़देहरादूनराजनीति

देहरादून: मुख्यमंत्री आवास में रहेगें नए मुख्यमंत्री पर अंधविश्वास के चलते पूर्व के कई मुख्यमंत्री CM आवास में रहने से किया था परहेज

देहरादून: अब मुख्यमंत्री आवास को कोविड-19 सेंटर नही बनाया जाएगा। नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने न्यू कैंट स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहने का निर्णय लिया है। इसके लिए उन्होंने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय का पूजा अर्चना करके शुभारंभ किया और कार्यालय से कुछ फाइलों पर काम भी किया।

 बता दें कि इसके पहले पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास को कोविड-19 केयर सेंटर बनाने की घोषणा कर दी थी। लेकिन गुरुवार को जब नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे तो उन्होंने वहां कैंप कार्यालय में काम का शुरू करने से पहले पूजा पाठ किया और वहां पर हवन करवाया। पूजा-पाठ की कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत, गणेश जोशी, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास जैसे नेता शामिल थे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने कैंप कार्यालय से शासकीय काम काज की शुरुआत भी उसी दिन कर दी।

 बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत न्यू कैंट स्थित मुख्यमंत्री आवास में नही रहे थे। वह सेफ हाउस से ही कामकाज किया करते थे और जीएमएस रोड स्थित अपने निजी निवास में रहते थे और उन्होंने मुख्यमंत्री आवास को को कोविड केयर सेंटर के रूप में स्थापित करने की घोषणा की थी। इसके पीछे वजह यह है कि मुख्यमंत्री आवास को लेकर अंधविश्वास जुड़ा हुआ है।

 न्यू करंट स्थित मुख्यमंत्री आवास के बारे में कहा जाता है कि जो मुख्यमंत्री वहां पर रहता है वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री रहते हुए मुख्यमंत्री आवास में नहीं रहे लेकिन इसके बावजूद वह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और उनकी कुर्शी चली गई। पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से पहले भी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी मुख्यमंत्री आवास में रहने से परहेज किया था। बाद में विधानसभा चुनाव में वह किच्छा और हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़े, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह इसके पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी। यही वजह है कि ज्यादातर मुख्यमंत्री न्यू कैंट स्थित मुख्यमंत्री आवास में रहने से परहेज करते रहे हैं।

लेकिन नवनियुक्त मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में रहने का फैसला किया है। इसके लिए आवास को तैयार किया का रहा हैं। अब मुख्यमंत्री आवास के साज सज्जा का काम भी प्रारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ ही दिनों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!