मुख्यमंत्री धामी ने एक माह के भीतर हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू के निर्देश दिए

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी धामी सरकार ने सबसे पहले बेरोजगारों को राहत देने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले, यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती का सरकार ने लक्ष्य तय किया है। इनमें से लगभग आठ हजार पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया एक महीने के भीतर शुरू कर दी जाएगी।

गंगोलीहाट: 13 दिन से आंदोलनकारियों का सुधलेवा कोई नहीं, उग्र आंदोलन की चेतावनी

मुख्यमंत्री पद संभालते ही पुष्कर सिंह धामी ने 22 हजार से ज्यादा पर भर्ती की बात कही थी। अब वह इसे अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर चुके हैं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें से एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर सरकार अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं।

amazonsell

कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई

सरकार ने बीते वर्ष सभी विभागों को भर्ती में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में विभागों ने प्रस्ताव बनाने शुरू भी किए, मगर कोरोना संक्रमण के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई। इस साल कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण भी भर्तियों को लेकर यही स्थिति रही। अब स्थिति नियंत्रण में है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार मुहैया कराने पर है। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं में भी इसे शामिल किया है। इस कड़ी में उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

गंगोलीहाट: सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!