उत्तराखंड में ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। देवप्रयाग के पास एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गंगा नदी में जा गिरी। हादसे में सहारनपुर(उत्तर प्रदेश) के दो भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों मृतक पुराना इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का काम करते थे। इसके लिए वे उत्तराखंड आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों मृतक चचेरे भाई थे। रविवार को वे दोनों श्रीनगर से सामान खरीदकर सहारनपुर के लिए निकलते थे। सुबह करीब आठ बजे वे दोनों कार से श्रीनगर से ऋषिकेश की…
Read MoreDay: January 11, 2021
अनोखा विरोध-प्रदर्शन, 70 गांवों के 7000 से अधिक ग्रामीणों ने बनाई 19 किमी लम्बी लाइन
उत्तराखंड के गोपेश्वर में नंदप्रयाग-घाट (19 किमी) सड़क के डेढ़ लेन चौड़ीकरण की मांग को लेकर एक महीने से अधिक समय से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मानव श्रृंखला बनाकर सरकार पर दबाव बनाया। रविवार को घाट और कर्णप्रयाग ब्लाक के 70 ग्राम पंचायतों के 7000 से अधिक ग्रामीण एकजुट हुए और दो गज दूरी के नियम के साथ घाट बाजार से नंदप्रयाग बाजार तक 19 किमी मानव श्रृंखला बनाई। लोगों की भीड़ के कारण जाम लग गया। भीड़ संभालने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों ने…
Read More