108 में गूंजी किलकारियां
108 में गूंजी किलकारियां
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में पहुंचने पूर्व ही गुरना के निकट 108 एंबुलेस में नवजात का जन्म दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट तहसील के नाकोट की रहने वाली लछिमा देवी पत्नी दयानंद को गंगोलीहाट सीएचसी से पिथौरागढ़ महिला अस्पताल रेफर किया गया था।
गंगोलीहाट से 108 के माध्यम से पिथौरागढ़ लाते समय अचानक गुरना माता मंदिर के निकट महिला को तेज प्रसव पीड़ा हुई और महिला की हालत बिगड़ते देख ईएमटी नीरज कुमार व चालक मनोज सिंह द्वारा महिला का प्रसव कराया। इसके बाद महिला व बच्चे को जिला महिला अस्पताल में पहुचाकर भर्ती कराया गया। 108 प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया कि लोगों को 108 के माध्यम से बेहतर सेवा देने के लिए वे लगातार प्रसासरत हैं।