हरिद्वार: नाले के अंदर बोरे में बंद महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

हरिद्वार में सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कालोनी में मंगलवार की सुबह प्लास्टिक के बोरे में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।

सिडकुल थाना क्षेत्र की रामनगर कॉलोनी (रावली महदूद) में नाले का पानी सड़क पर आने के चलते कुछ लोग सफाई कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नाले में एक प्लास्टिक का बोरा दिखाई दिया। प्लास्टिक के कट्टे को देखकर लोगों ने उसे बाहर निकाला और उसकी गांठ खोली। जिसके अंदर एक चादर में लिपटा हुआ महिला का शव था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं बोरे में शव मिलने की सूचना मिलने पर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे।

उत्तराखंड: आज देहरादून पहुंचेंगे नए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, बुधवार को लेंगे शपथ

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला घटनास्थल पर पहुंचे और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सदर विशाखा अशोक भदाणे भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी लखपत सिंह बुटोला ने बताया कि शुुरूआती जांच में महिला के शव की जांच करने पर पता चला कि उसके गले में चुन्नी कसी हुई थी। जिसके चलते उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस के अनुसार महिला देखने में 30 से 32 साल के बीच की प्रतीत हो रही है।

amazonsell

मध्यम परिवार की लग रही है महिला 
महिला के पहनावे को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह मध्यम वर्गीय परिवार है। महिला के हाथ एवं कान में पीली धातु के जेवर थे। वहीं पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है। सिडकुल पुलिस को जल्द हत्याकांड के खुलासे के निर्देश दिए हैं। पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। जल्द ही महिला के शव के मामले की गुत्थी को सुलझा दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!